ब्रेथवेट को आईसीसी से मिली हरी झंडी, वर्ल्‍ड क्रिकेट में कर सकते हैं गेंदबाजी

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने क्रेग ब्रेथवेट के गेंदबाजी एक्शन को जांच में वैध पाने के बाद वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने की स्वीकृति दे दी है. ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर ब्रेथवेट की भारत के खिलाफ दो सितंबर को किंगस्टन में समाप्त हुए दूसरे टेस्ट के दौरान […]

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने क्रेग ब्रेथवेट के गेंदबाजी एक्शन को जांच में वैध पाने के बाद वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने की स्वीकृति दे दी है.

ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर ब्रेथवेट की भारत के खिलाफ दो सितंबर को किंगस्टन में समाप्त हुए दूसरे टेस्ट के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए शिकायत की गई थी.

ब्रिटेन के लोगबोरो में इसके बाद 14 सितंबर को ब्रेथवेट का गेंदबाजी आकलन परीक्षण हुआ जिसमें पाया गया कि उनकी सभी गेंद आईसीसी के अवैध गेंदबाजी नियमों के तहत स्वीकृति 15 डिग्री के दायरे में आती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >