टेस्ट में डेब्‍यू करेंगे भारतीय अंपायर नितिन मेनन

मुंबई : भारत के नितिन मेनन टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे जिन्हें 27 नवंबर से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच देहरादून में होने वाले आगामी टेस्ट मैच के लिये मैदानी अंपायरों में रखा गया है. बीसीसीआई ने यह जानकारी दी. पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर नरेंद्र मेनन के बेटे नितिन 2005 में मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के प्रदेश […]

मुंबई : भारत के नितिन मेनन टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे जिन्हें 27 नवंबर से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच देहरादून में होने वाले आगामी टेस्ट मैच के लिये मैदानी अंपायरों में रखा गया है.

बीसीसीआई ने यह जानकारी दी. पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर नरेंद्र मेनन के बेटे नितिन 2005 में मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के प्रदेश पेनल के अंपायर बने थे. अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 और लिस्ट ए मैचों में मध्यप्रदेश की नुमाइंदगी कर चुके नितिन ने 2006 में बीसीसीआई का अखिल भारतीय अंपायरिंग इम्तिहान पास किया और 2007-08 सत्र से घरेलू मैचों में अंपायरिंग कर रहे हैं. वह 57 प्रथम श्रेणी मैचों के अलावा 22 वनडे, नौ टी20 और 40 आईपीएल मैचों में अंपायर रह चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >