तीसरे एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में कोई बदलाव नहीं

लंदन : इंग्लैंड ने हैडिंग्ले में इस हफ्ते शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए सोमवार को अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया. जेम्स एंडरसन पिंडली की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं और इसलिए उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई है. चयनकर्ताओं ने रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा […]

लंदन : इंग्लैंड ने हैडिंग्ले में इस हफ्ते शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए सोमवार को अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया. जेम्स एंडरसन पिंडली की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं और इसलिए उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई है. चयनकर्ताओं ने रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रॉ कराने वाली एकादश पर भरोसा कायम रखा है.

ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की शृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है. लार्ड्स टेस्ट की अंतिम एकादश में जगह बनाने में नाकाम रहे बायें हाथ के तेज गेंदबाज सैम कुरेन तीसरे टेस्ट की 12 सदस्यीय टीम में शामिल हैं. तीसरा टेस्ट इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के घरेलू मैदान पर गुरुवार से खेला जाएगा.

टीम इस प्रकार है : जो रूट (कप्तान), रोरी बर्न्स, जेसन राय, जो डेनली, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, जानी बेयरस्टा, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्राड, जैक लीच और सैम कुरेन.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >