आईपीएल : मूडी की जगह सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच बने बेलिस

नयी दिल्ली : इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कोच ट्रेवर बेलिस अब ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी की जगह आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के नये कोच होंगे. बेलिस अगले महीने होने वाली एशेज शृंखला के बाद इंग्लैंड टीम से नाता तोड़ लेंगे. ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला मूडी पिछले सात साल से सनराइजर्स के साथ थे और 2016 […]

नयी दिल्ली : इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कोच ट्रेवर बेलिस अब ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी की जगह आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के नये कोच होंगे. बेलिस अगले महीने होने वाली एशेज शृंखला के बाद इंग्लैंड टीम से नाता तोड़ लेंगे.

ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला मूडी पिछले सात साल से सनराइजर्स के साथ थे और 2016 में खिताब भी जीता था. टीम ने एक बयान में कहा , काफी सोच समझकर हमने फैसला किया है कि टाम मूडी अब टीम के साथ नहीं होंगे. ट्रेवर के रूप में टीम के पास नया कोच होगा. ट्रेवर कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ दो आईपीएल खिताब जीत चुके हैं. उन्होंने बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स को खिताब दिलाया.

उम्मीद है कि उनका अनुभव सनराइजर्स के काम आयेगा. उनके कार्यकाल के बारे में खुलासा नहीं किया गया. टीम ने मूडी को धन्यवाद देते हुए कहा , हम टाम मूडी को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने टीम को सात साल में पांच बार प्लेऑफ में पहुंचाया और 2016 में खिताब भी दिलाया. इस बार सनराइजर्स एलिमिनेटर में दिल्ली कैपिटल्स से हारने के बाद चौथे स्थान पर रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >