बंगाल के पूर्व क्रिकेटर कुंडु का निधन

कोलकाता : बंगाल और रेलवे के पूर्व लेग स्पिनर सोमेंद्रनाथ कुंडु का गुरुवार को यहां निधन हो गया. वह 77 साल के थे. बंगाल क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अभिषेक डालमिया ने कहा, यह बंगाल क्रिकेट के लिये बड़ी क्षति है. वह बेहतरीन लेग स्पिनर थे. एक समय उनकी लेग ब्रेक और गुगली को खेलना […]

कोलकाता : बंगाल और रेलवे के पूर्व लेग स्पिनर सोमेंद्रनाथ कुंडु का गुरुवार को यहां निधन हो गया. वह 77 साल के थे. बंगाल क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अभिषेक डालमिया ने कहा, यह बंगाल क्रिकेट के लिये बड़ी क्षति है. वह बेहतरीन लेग स्पिनर थे.

एक समय उनकी लेग ब्रेक और गुगली को खेलना बहुत मुश्किल होता था. मैं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. कुंडु ने 1958-59 से लेकर 1968-69 तक 30 प्रथम श्रेणी मैचों में 127 विकेट लिये थे. उन्हें 2013-14 में बंगाल क्रिकेट संघ ने जीवन पर्यन्त उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >