World Cup 2019 : साक्षी धौनी ने हाथ जोड़कर मांगी दुआ, फिर सिर पकड़कर बैठ गयीं, देखें वायरल वीडियो

मैनचेस्टर: आईसीसी वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी भारतीय टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गयी और टूर्नामेंट से बाहर हुआ. मैनचेस्टर में हुए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 240 रनों का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में भारतीय बल्लेबाज 221 रन पर ऑलआउट होकर पवेलियन लौट गये. VIDEO भारत […]

मैनचेस्टर: आईसीसी वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी भारतीय टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गयी और टूर्नामेंट से बाहर हुआ. मैनचेस्टर में हुए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 240 रनों का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में भारतीय बल्लेबाज 221 रन पर ऑलआउट होकर पवेलियन लौट गये.

VIDEO

https://www.instagram.com/p/Bzvxkerlykg/

भारत को सपोर्ट करने के लिए हजारों फैंस मैच देखने पहुंचे थे जिन्हें निराशा हाथ लगी. फैंस के साथ-साथ मैच देखने पहुंचे खिलाड़ियों के परिवार वाले भी बेहद निराश नजर आये. भारत ने मैच में जल्द विकेट खो दिया, जिसके बाद धौनी और रवींद्र जड़ेजा ने टीम को आगे बढ़ाया और भारत की उम्मीद को बनाए रखा.

मैच के दौरान जैसे ही धौनी रन आउट हुए पूरे स्टेडियम में खामोशी छा गयी. मैच देखने पहुंचीं धौनी की पत्नी साक्षी बेहद दुखी नजर आयी और उन्होंने अपना सिर पकड़ लिया. दरअसल, धौनी जैसे ही दो रन की तलाश में दौड़े वे रन आउट हो गये, जिसका रिव्यू अंपायर ने लिया. रिव्यू के दौरान साक्षी हाथ जोड़कर कुछ बोलतीं नजर आयी लेकिन जैसे ही रिव्यू में धौनी को आउट दिया गया उन्होंने सिर पकड़ लिया.

इसके बाद साक्षी ने चेहरा ऊपर किया लेकिन उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी. मैच के बाद भी साक्षी जब स्टेडियम से बाहर आयीं तब भी बेहद निराश नजर आयीं. यहां चर्चा कर दें कि साक्षी वर्ल्ड की शुरुआत से ही इंग्लैंड में थीं और हर मैच का लुत्फ उठा रहीं थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >