अफरीदी फिर बोले- भारत और इंग्लैंड में होगी खिताबी जंग

नयी दिल्ली : पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने आइसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 की दो फाइनल खेलने वाली टीमों को लेकर भविष्यवाणी की है. विश्व कप की शुरुआत से पहले ही कई क्रिकेट पंडितों का मानना था कि इंग्लैंड और भारत खिताब को जीतने की प्रबल दावेदार हैं. अब इस […]

नयी दिल्ली : पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने आइसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 की दो फाइनल खेलने वाली टीमों को लेकर भविष्यवाणी की है. विश्व कप की शुरुआत से पहले ही कई क्रिकेट पंडितों का मानना था कि इंग्लैंड और भारत खिताब को जीतने की प्रबल दावेदार हैं.

अब इस कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने भविष्यवाणी की है कि किन दो टीमों के बीच विश्व कप का फाइनल खेला जायेगा. अफरीदी का मानना है कि भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच विश्व कप का फाइनल खेला जायेगा.

उन्होंने शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि फाइनल जो मुझे नजर आ रहा है, वह है भारत और इंग्लैंड. इसके अलावा उन्होंने ये भी माना कि भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >