इंग्लैंड में गेंदबाजों को नहीं मिल रहा मूवमेंट : बुमराह

साउथंपटन : दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह ने गुरुवार को कहा कि इंग्लैंड में सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए बनायी गयी पिचें सबसे सपाट है और गेंदबाजों को कोई मूवमेंट नहीं मिल रहा है. भारतीय आक्रमण की धुरी बुमराह ने यहां मीडिया से बातचीत के दौरान इंग्लैंड के हालात को […]

साउथंपटन : दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह ने गुरुवार को कहा कि इंग्लैंड में सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए बनायी गयी पिचें सबसे सपाट है और गेंदबाजों को कोई मूवमेंट नहीं मिल रहा है. भारतीय आक्रमण की धुरी बुमराह ने यहां मीडिया से बातचीत के दौरान इंग्लैंड के हालात को लेकर मिथक तोड़ा.

उन्होंने कहा कि मैंने अब तक सफेद गेंद से जितनी भी क्रिकेट खेली है, मेरा मानना है कि इंग्लैंड की पिचें सबसे सपाट है. इन पिचों पर गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिल रही है. उन्होंने कहा कि यहां बादल मंडराते रहते हैं और लगता है कि गेंद स्विंग लेगी, लेकिन ना तो सीम मिल रही है और ना ही स्विंग.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >