मुंबई टी20 लीग में भ्रष्‍टाचार का मामला : तदर्थ समिति बैठक में करेगी चर्चा

मुंबई : मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) यहां अपनी तदर्थ समिति की बैठक में उस मुद्दे पर चर्चा करेगी जिसमें एक स्थानीय खिलाड़ी को कथित रूप से शहर की टी20 लीग में खराब प्रदर्शन के लिये कहा गया था. एमसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि बीसीसीआई ने इस […]

मुंबई : मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) यहां अपनी तदर्थ समिति की बैठक में उस मुद्दे पर चर्चा करेगी जिसमें एक स्थानीय खिलाड़ी को कथित रूप से शहर की टी20 लीग में खराब प्रदर्शन के लिये कहा गया था.

एमसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि बीसीसीआई ने इस मामले की सूचना मांगी है. तदर्थ समिति की बैठक गुरुवार को होगी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणजी ट्रॉफी में खेल चुके मुंबई के इस खिलाड़ी को मुंबई टी20 लीग के सेमीफाइनल में प्रतिद्वंद्वी टीम के मालिक ने खराब प्रदर्शन करने को कहा था.

अधिकारी ने हालांकि कहा कि एमसीए को किसी भी खिलाड़ी या फ्रेंचाइजी से लिखित में कुछ नहीं मिला है और अगर उसे ऐसी कोई सूचना मिलती है तो इसे बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) को बता दिया जायेगा.

अधिकारी ने कहा, हम बोर्ड के साथ सहयोग करेंगे. बीसीसीआई के एसीयू प्रमुख अजीत सिंह पहले ही कह चुके हैं कि एमसीए के सारी जानकारी मुहैया कराने के बाद वह मामले की जांच करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >