हालात के अनुरूप ढलने के लिये गेंदबाजी मशीन का करेंगे इस्तेमाल : मेंडिस

लंदन : श्रीलंकाई बल्लेबाज कुशाल मेंडिस ने स्वीकार किया कि दोनों अभ्यास मैच हारने के बाद उनकी टीम को इंग्लैंड के हालात में ढलने के लिये काफी मेहनत करनी पड़ेगी और नजरें बल्लेबाजों पर रहेंगी. श्रीलंका को दूसरे और आखिरी अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट से हराया. इससे पहले उसे दक्षिण अफ्रीका ने […]

लंदन : श्रीलंकाई बल्लेबाज कुशाल मेंडिस ने स्वीकार किया कि दोनों अभ्यास मैच हारने के बाद उनकी टीम को इंग्लैंड के हालात में ढलने के लिये काफी मेहनत करनी पड़ेगी और नजरें बल्लेबाजों पर रहेंगी.

श्रीलंका को दूसरे और आखिरी अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट से हराया. इससे पहले उसे दक्षिण अफ्रीका ने 87 रन से मात दी थी. मेंडिस के हवाले से आईसीसी मीडिया ने कहा , हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. हम इस पिच पर 300 रन भी बना सकते थे, लेकिन बीच के ओवरों में लय खो दी.

उन्होंने कहा , इससे हमारी रणनीति पर असर पड़ा. हमने अपनी ओर से भरसक कोशिश की लेकिन पर्याप्त रन नहीं बना सके. उन्होंने कहा, यहां की पिचें तेज है और हम हालात के अनुरूप ढलने के लिये गेंदबाजी मशीनों का इस्तेमाल करेंगे.

मेंडिस ने कहा कि पिछले महीने कोलंबो में हुए आतंकी हमले के बाद टीम एकजुट है. उन्होंने कहा, यहां लोगों का काफी सहयोग है. मैं कैथोलिक हूं और कुछ खिलाड़ी मुस्लिम हैं और कुछ बौद्ध हैं. श्रीलंका में सभी धर्म समान है. हम एक दूसरे का समर्थन करते हैं और हमें दुनिया भर से सहयोग मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >