WC2019 : भारत के खिलाफ मैच में जगह मिलेगी या नहीं इसे लेकर चिंतित नहीं है हाशिम अमला

लंदन : विश्वकप में भारत का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ पांच जून को खेला जायेगा. इस मैच में हाशिम अमला की जगह अभी प्लेइंग इलेवन में पक्की नहीं है, लेकिन उन्होंने अभ्यास मैचों में लगातार अर्धशतक बनाकर भारत के खिलाफ शुरुआती मैच के लिए अपना दावा पुख्ता कर लिया है . दक्षिण अफ्रीका […]

लंदन : विश्वकप में भारत का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ पांच जून को खेला जायेगा. इस मैच में हाशिम अमला की जगह अभी प्लेइंग इलेवन में पक्की नहीं है, लेकिन उन्होंने अभ्यास मैचों में लगातार अर्धशतक बनाकर भारत के खिलाफ शुरुआती मैच के लिए अपना दावा पुख्ता कर लिया है .

दक्षिण अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में शुमार अमला ने श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में 65 और वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्षाबाधित मैच में नाबाद 51 रन बनाये . युवा एडेन मार्कराम के टीम में होते हुए क्विंटोन डिकाक के साथ पारी की शुरूआत को लेकर प्रतिस्पर्धा रहेगी . अमला ने आईसीसी की वेबसाइट पर कहा ,‘‘ रन बनाना हमेशा अहम होता है . मैं अंतिम एकादश में रहूं या नहीं रहूं .

मैं जो कर सकता हूं, वह करता हूं और इसके बाद जो होता है वह टीम की भलाई के लिए होता है .’ विश्व कप की तैयारी के लिए उन्होंने घरेलू टी20 टूर्नामेंट नहीं खेला . उन्होंने कहा ,‘‘ टी20 क्रिकेट वनडे से अलग है . मैंने बल्लेबाजी कोच डेल बेंकेंस्टेन के साथ दो सप्ताह अभ्यास किया ताकि वनडे क्रिकेट के अनुकूल खुद को ढाल सकूं . कई बार यह काम करता है, कई बार नहीं .’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >