मुंबई के खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी में डीआरएस की मांग की

नवी मुंबई : मुंबई के सीनियर खिलाड़ी आदित्य तारे और सूर्यकुमार यादव ने अंतरराष्ट्रीय मैचों और इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर रणजी मैचों में अंपायर के फैसले की समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) लागू करने की मांग की. हाल में मुंबई में रणजी टीमों के कप्तानों की बैठक में भी डीआरएस लागू करने के साथ टॉस […]

नवी मुंबई : मुंबई के सीनियर खिलाड़ी आदित्य तारे और सूर्यकुमार यादव ने अंतरराष्ट्रीय मैचों और इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर रणजी मैचों में अंपायर के फैसले की समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) लागू करने की मांग की.

हाल में मुंबई में रणजी टीमों के कप्तानों की बैठक में भी डीआरएस लागू करने के साथ टॉस प्रकिया को खत्म करने के सुझाव दिये गये थे. तारे ने शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा, हां बिल्कुल, अगर ऐसा होता है तो यह एक शानदार कदम होगा. इसकी जरूरत भी है. अगर आपके पास तकनीक है तो आप इसका उपयोग कर सकते हैं.

तारे के साथ यहां एक स्टोर के लॉन्च के लिए पहुंचे सूर्यकुमार यादव ने भी तकनीक के इस्तेमाल की वकालत की. उन्होंने कहा, तारे ने सही कहा, अगर आपके पास तकनीक है और आप उसका इस्तेमाल कर सकते तो करना चाहिए. हमने देखा है कि काफी गलतियां होती हैं और हम इंसान है और इंसानों से गलतियां हो जाती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >