वर्ल्‍डकप टीम में नहीं मिली जगह तो फूट-फूटकर रोया था यह खिलाड़ी, अब चेहरे पर आयी मुस्‍कान

नयी दिल्‍ली : बांग्लादेश ने विश्व कप 2019 को लेकर अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी थी, लेकिन टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को चुन लिया गया था, जिसने एक भी वनडे मैच नहीं खेले हैं. हालांकि विवाद बढ़ने के साथ क्रिकेट बोर्ड ने उस युवा खिलाड़ी के स्‍थान पर अब तास्किन अहमद […]

नयी दिल्‍ली : बांग्लादेश ने विश्व कप 2019 को लेकर अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी थी, लेकिन टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को चुन लिया गया था, जिसने एक भी वनडे मैच नहीं खेले हैं. हालांकि विवाद बढ़ने के साथ क्रिकेट बोर्ड ने उस युवा खिलाड़ी के स्‍थान पर अब तास्किन अहमद को टीम में शामिल कर लिया है. पहली बार इस खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं दी गयी थी.

वर्ल्‍डकप टीम में जगह नहीं जगह नहीं मिलने से तास्किन काफी निराश हुए और वीडियो के सामने रोये भी थे, लेकिन अब जब वापस उन्‍हें टीम में शामिल कर लिया गया है तो वो काफी खुश हैं. उन्‍हें अपने चयन पर विश्वास नहीं हो रहा है.

तास्किन को आयरलैंड और वेस्‍टइंडीज के खिलाफ ट्राइ सीरीज में भी बांग्‍लादेशी टीम में शामिल नहीं किया गया था. गौरतलब हो 25 बरस के अबु जायेद को 16वें खिलाड़ी के रूप में टीम में अब भी मौजूद हैं. जायेद ने पिछले साल टेस्ट टीम में पदार्पण किया और बांग्लादेश के लिये तीन टी20 मैच भी खेल चुके हैं, लेकिन अभी तक वनडे क्रिकेट नहीं खेला है.

टीम : मशरेफ मुर्तजा (कप्तान), तामिम इकबाल, लिटन दास, सौम्या सरकार, मुशफिकर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, शाकिब अल हसन, मोहम्मद मिथुन, शब्बीर रहमान, मुसद्दक हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन, रूबेल हुसैन, मुस्ताफिजूर रहमान, तास्किन अहमद और अबु जायेद.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >