खन्ना ने कोहली से मुलाकात की, विश्व कप के लिये शुभकामनायें दीं

नयी दिल्ली : बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने शनिवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली से मुलाकात की और आगामी विश्व कप के लिये उन्हें शुभकामनायें दीं. खन्ना निजी कारणों से सीओए की बैठक में हिस्सा नहीं ले सके. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के होटल में कोहली से मुलाकात की. खन्ना ने कोहली […]

नयी दिल्ली : बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने शनिवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली से मुलाकात की और आगामी विश्व कप के लिये उन्हें शुभकामनायें दीं.

खन्ना निजी कारणों से सीओए की बैठक में हिस्सा नहीं ले सके. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के होटल में कोहली से मुलाकात की. खन्ना ने कोहली से बैठक के बाद कहा, मैंने उन्हें शुभकामनायें दीं और मुझे पूरा भरोसा है कि हम विराट की कप्तानी में विश्व कप जीतेंगे.

उन्होंने हालांकि टीम चयन पर बहस के मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. खन्ना ने कहा, चयनकर्ताओं ने सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ी चुने हैं और हमारा काम टीम का समर्थन करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >