ऑस्ट्रेलिया में भारत की धमाकेदार जीत से खुश BCCI ने की बड़ी घोषणा, मालामाल होंगे चयनकर्ता

नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया में भारत की पहली टेस्ट शृंखला जीत के बाद सीनियर चयन समिति के प्रत्येक सदस्य को 20 लाख रुपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है. विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने चार टेस्ट मैचों की खला 2-1 से जीती. इसके बाद वनडे शृंखला में भी 2-1 […]

नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया में भारत की पहली टेस्ट शृंखला जीत के बाद सीनियर चयन समिति के प्रत्येक सदस्य को 20 लाख रुपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है.

विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने चार टेस्ट मैचों की खला 2-1 से जीती. इसके बाद वनडे शृंखला में भी 2-1 से जीत दर्ज की. बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, यह तय किया गया है कि पांच सदस्यीय चयन समिति के प्रत्येक सदस्य को 20 लाख रूपये बोनस दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें…

पाक क्रिकेटर जहीर अब्‍बास ने कहा, सचिन के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे कोहली

चयन समिति में अध्यक्ष एमएसके प्रसाद, देवांग गांधी, जतिन परांजपे, गगन खोड़ा और संदीप सिंह हैं. प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने चयन समिति की तारीफ करते हुए कहा , ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के प्रदर्शन से हम गौरवान्वित हैं.हमने क्रिकेटरों और सहयोगी स्टाफ के लिये नकद पुरस्कार का ऐलान किया था और अब चयनकर्ताओं को भी बोनस देने का फैसला किया है.

इसे भी पढ़ें…

#ICCAwards : ऋषभ पंत साल के उभरते हुए क्रिकेटर घोषित

#ICCAwards : कोहली का जलवा दिखा,सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के साथ टेस्ट और वनडे के कप्तान घोषित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >