मिलिए बिहारशरीफ के विराट कोहली से

निरंजन बिहारशरीफ : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के चौके-छक्के की बरसात के हर कायल हैं. लेकिन, हम आपको बिहारशरीफ के विराट कोहली के बारे में बताने जा रहे हैं. बिहारशरीफ के मुशर्रफ कॉपी ऑफ विराट कोहली हैं. विराट के हमशक्ल होने के कारण ये सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो रहे हैं. इन्हें […]

निरंजन
बिहारशरीफ : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के चौके-छक्के की बरसात के हर कायल हैं. लेकिन, हम आपको बिहारशरीफ के विराट कोहली के बारे में बताने जा रहे हैं. बिहारशरीफ के मुशर्रफ कॉपी ऑफ विराट कोहली हैं. विराट के हमशक्ल होने के कारण ये सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो रहे हैं. इन्हें फेसबुक पर ढेर सारे कमेंट रोज आ रहे हैं. मुशर्रफ बिहारशरीफ के गढ़पर एक रेडिमेड की दुकान चलाते हैं. इनका कद-काठी से लेकर दाढ़ी व हेयर स्टाइल तक बिल्कुल विराट कोहली की तरह है.
रियल विराट से मिलना चाहते हैं मुशर्रफ : मुशर्रफ कहते हैं कि जब भी वे फेसबुक पर तस्वीर व वीडियो को साझा करते थे, तो लोग उनकी तुलना विराट कोहली से करते थे. इसके अलावा व्हाट्एप पर भी लाइक मिलने लगे. मुशर्रफ कहते हैं, विराट कोहली की नकल तो नहीं करते हैं. लेकिन, उनका व्यक्तित्व पसंद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >