IND vs AUS Day 5: बारिश के कारण मैच ड्रा घोषिता, भारत ने सीरीज 2-1 से जीती AUS 300, 6/0

सिडनी : भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पांचवें दिन का मैच भी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया और मैच को ड्रा घोषित कर दिया गया. मैच ड्रा होने से भारत ने पहली बार आस्ट्रेलिया में 2-1 से टेस्ट सीरीज जीत लिया है. जीत के बाद मीडिया […]

सिडनी : भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पांचवें दिन का मैच भी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया और मैच को ड्रा घोषित कर दिया गया. मैच ड्रा होने से भारत ने पहली बार आस्ट्रेलिया में 2-1 से टेस्ट सीरीज जीत लिया है. जीत के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए विराट कोहली ने इसे पूरी टीम की उपलब्धि बताया. वे इस जीत पर भावुक हो गये.

इस मैच में भारत शुरू से ही आस्ट्रेलिया पर हावी रही और चौथे दिन भारत ने आस्ट्रेलिया को फाॅलोआन दे दिया, भारत यह मैच जीत जाता, लेकिन बारिश के कारण मैच ड्रा हो गया..

कल यानी मैच के चौथे दिन भी बारिश के कारण मैच की शुरूआत करीब 4 घंटे देरी से हुई थी. इस कारण पहले सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी गयी और लंच ब्रेक का ऐलान कर दिया गया. भारत बारिश और खराब रोशनी के कारण चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन बड़ी जीत के करीब पहुंचने में नाकाम रहा लेकिन 1988 के बाद ऑस्ट्रेलिया को पहली बार उसकी सरजमीं पर फॉलोऑन के लिए मजबूर करके टीम इंडिया इस देश में पहली श्रृंखला जीतने की राह पर है.

खराब मौसम के कारण चौथे दिन सिर्फ 25.2 ओवर का खेल हो पाया. ऑस्ट्रेलिया ने फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में चार ओवर में बिना विकेट खोए छह रन बनाए. इससे पहले चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव (99 रन देकर पांच विकेट) ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहले ही टेस्ट में पांच विकेट चटकाये जिससे मेजबान टीम पहली पारी में 300 रन पर सिमट गयी. खराब रोशनी के कारण जब चाय का विश्राम जल्दी लिया गया तब मार्कस हैरिस दो जबकि उस्मान ख्वाजा चार रन बनाकर खेल रहे थे. इसके बाद खेल दोबारा शुरू नहीं हो पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >