मेलबर्न : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार से यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट से पूर्व अपने बल्लेबाजों से अपील की है कि वे गेंदबाजी इकाई के शानदार प्रयासों के समर्थन में योगदान दें.
पर्थ के चुनौतीपूर्ण विकेट पर कप्तान कोहली ने शानदार शतक जड़ा था, जबकि चेतेश्वर पुजारा ने एडीलेड में भारत की जीत में निर्णायक भूमिका निभायी, लेकिन अन्य बल्लेबाज गेंदबाजों की बराबरी का योगदान नहीं दे पाये, जिन्होंने अब तक चार पारियों में सभी 40 विकेट चटकाये हैं.
कोहली ने तीसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा कि यह बल्लेबाजों के लिए बेहद मेहत्वपूर्ण है कि वे जिम्मेदारी लें, क्योंकि सभी देख सकते हैं कि हमारे गेंदबाज काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
