इशा अंबानी की शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंची धौनी की पत्नी साक्षी, इस ड्रेस में नजर आ रही हैं खास

मुकेश अंबानी की बेटी इशा अंबानी की शादी का जश्न उदयपुर में शुरू हो गया जिसमें शिरकत करने बॉलीबुड के साथ-साथ क्रिेकेट सितारे भी पहुंचे. इस शादी का हिस्सा बनने महेंद्र सिंह धौनीकी पत्नी साक्षी धौनी बेटी जीवा के साथ उदयपुर पहुंच गयीं हैं. वहां पहुंचने के बाद साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर […]

मुकेश अंबानी की बेटी इशा अंबानी की शादी का जश्न उदयपुर में शुरू हो गया जिसमें शिरकत करने बॉलीबुड के साथ-साथ क्रिेकेट सितारे भी पहुंचे. इस शादी का हिस्सा बनने महेंद्र सिंह धौनीकी पत्नी साक्षी धौनी बेटी जीवा के साथ उदयपुर पहुंच गयीं हैं. वहां पहुंचने के बाद साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह सुनहले कपड़ों में काफी खूबसूरत नजर आ रहीं हैं.

https://www.instagram.com/p/BrIWNh4FKVb/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि यह पोशाक उनके लिए शान और फाल्गुनी ने तैयार किया है. उनके इस पोशाक की तारीफ सोशल मीडिया पर लोग जमकर कर रहे हैं.

यहां चर्चा कर दें कि इशा अंबानी की शादी में शिरकत करने के लिए शनिवार को प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस, जॉन अब्राहम, विद्या बालन और सचिन तेंदुलकर सहित कई हस्तियां उदयपुर पहुंचे. हॉलीवुड सिंगर बेयोंसे नोल्स का ग्रुप शुक्रवार को ही यहां पहुंच चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >