भारतीय टीम ने शिकार को सूंघ लिया है : ऑस्‍ट्रेलियाई कोच लैंगर

एडीलेड : भारत के खिलाफ पहले टेस्‍ट मैच से पहले ऑस्‍ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया के विवादों से घिरे होने के कारण भारतीय टीम मौके को भुनाने की फिराक में है, लेकिन उस पर चार टेस्ट मैचों की शृंखला में अच्छे प्रदर्शन का काफी दबाव भी रहेगा. लैंगर […]

एडीलेड : भारत के खिलाफ पहले टेस्‍ट मैच से पहले ऑस्‍ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया के विवादों से घिरे होने के कारण भारतीय टीम मौके को भुनाने की फिराक में है, लेकिन उस पर चार टेस्ट मैचों की शृंखला में अच्छे प्रदर्शन का काफी दबाव भी रहेगा.

लैंगर ने ऑस्ट्रेलियाई रेडियो से कहा , भारतीय टीम ने शिकार को सूंघ लिया है. ठीक उसी तरह जैसे 2001 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने किया था. हम भारत में जीतने से मामूली अंतर से चूक गए और 2004 में हमने जीत दर्ज की. उन्होंने कहा , आप उन पलों का अनुमान लगा लेते हैं. मुझे लगता है कि भारत वैसा ही महसूस कर रहा होगा.

इसे भी पढ़ें…

सौरभ-धौनी युग में भी फेल रहे हैं हम, ‘कोहली टीम’ बदलेगी तकदीर, ऑस्ट्रेलिया से पहला टेस्ट गुरुवार सुबह 5.30 बजे से

अगर कप्‍तान विराट कोहली की चलती, तो मैं भारतीय टीम का कोच होता : वीरेंद्र सहवाग

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट शृंखला नहीं जीती है. इसके अलावा उसे फरवरी में दक्षिण अफ्रीका और सितंबर में इंग्लैंड ने टेस्ट शृंखला में हराया. लैंगर ने कहा कि कोहली की टीम बहुत अच्छी है और वे उसे कतई हलके में नहीं लेंगे.

इसे भी पढ़ें…

धौनी व धवन के घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलने पर गावस्कर ने उठाये सवाल

उन्होंने कहा , वह अच्छी टीम है और उसके पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी है. हम उनका पूरा सम्मान करेंगे. वे ऑस्ट्रेलिया में अधिक सफल नहीं रहे और ऑस्ट्रेलियाई टीम भी भारत में कामयाब नहीं रही. उन पर भी काफी दबाव होगा.

इसे भी पढ़ें…

बोले स्‍टीव वॉ, ऑस्‍ट्रेलिया कमजोर टीम, भारत के पास टेस्‍ट सीरीज जीतने का बड़ा मौका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >