पीएम मोदी ने क्रिकेटर रविंद्र जडेजा से की मुलाकात, कहा- शानदार बातचीत हुई

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय क्रिकेट रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा से मुलाकात की. मोदी ने बैठक के बाद इस जोड़े के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट की. मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘जाने माने क्रिकेटर रविंद्रसिंह जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा के साथ शानदार बातचीत हुई.’ मुलाकात के बाद जडेजा […]

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय क्रिकेट रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा से मुलाकात की. मोदी ने बैठक के बाद इस जोड़े के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट की.

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘जाने माने क्रिकेटर रविंद्रसिंह जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा के साथ शानदार बातचीत हुई.’

मुलाकात के बाद जडेजा ने भी इसकी जानकारी दी और अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहेब से मिलकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. इसके साथ उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की और हैश टैग #greatpersonality कस यूज किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >