INDvsWI: लगातार मिल रही हार के बाद बोले कोच लॉ- वेस्टइंडीज क्रिकेट में प्रतिभा की कमी नहीं

लखनऊ : एक जमाने की कद्दावर टीम रही वेस्टइंडीज का प्रदर्शन ग्राफ तेजी से गिरा है लेकिन निवृतमान कोच स्टुअर्ट लॉ का कहना है कि निकट भविष्य में एक बार फिर कैरेबियाई टीम विश्व क्रिकेट पर दबदबा बना सकती है. वेस्टइंडीज को भारत ने टेस्ट श्रृंखला में 2-0 से हराया और वनडे श्रृंखला में 3-1 […]

लखनऊ : एक जमाने की कद्दावर टीम रही वेस्टइंडीज का प्रदर्शन ग्राफ तेजी से गिरा है लेकिन निवृतमान कोच स्टुअर्ट लॉ का कहना है कि निकट भविष्य में एक बार फिर कैरेबियाई टीम विश्व क्रिकेट पर दबदबा बना सकती है. वेस्टइंडीज को भारत ने टेस्ट श्रृंखला में 2-0 से हराया और वनडे श्रृंखला में 3-1 से मात दी.

टी-20 श्रृंखला में मंगलवार को दूसरा मैच 71 रन से हारने के बाद अब वह 0-2 से पीछे है. बांग्लादेश दौरे के बाद कैरेबियाई टीम से नाता तोड़ने जा रहे लॉ ने कहा कि फिलहाल यह टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और समय के साथ बेहतर होगी.

उन्होंने कहा ,‘‘ वेस्टइंडीज क्रिकेट में प्रतिभा की कमी नहीं है. कौशल हमेशा से ही था लेकिन उसका इस्तेमाल करना और मैच के दौरान दबाव के बीच सही फैसले लेना अहम है.” उन्होंने कहा ,‘‘ जल्दी ही हमें बेहतर नतीजे मिलने लगेंगे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सीखना अहम होता है. यह युवा टीम है और सीख रही है लेकिन दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के खिलाफ इस माहौल में सीख पाना कठिन है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >