मैकडरमोट ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम में शामिल, दक्षिण अफ्रीका को देंगे टक्कर

सिडनी : चोटिल शॉन मार्श की फिटनेस को लेकर चिंताओं के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को क्वींसलैंड के युवा बल्लेबाज बेन मैकडरमोट को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वने श्रृंखला के बचे हुए दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया है. शॉन मार्श रविवार को खेले गये पहले वनडे मैच में नहीं खेले थे. […]

सिडनी : चोटिल शॉन मार्श की फिटनेस को लेकर चिंताओं के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को क्वींसलैंड के युवा बल्लेबाज बेन मैकडरमोट को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वने श्रृंखला के बचे हुए दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया है.

शॉन मार्श रविवार को खेले गये पहले वनडे मैच में नहीं खेले थे. उनके कूल्हे की मामूली सर्जरी हुई है और चयनकर्ताओं को लगता है कि शुक्रवार को एडिलेड में खेले जा जाने वाले मैच तक वह पूरी तरह फिट नहीं होंगे.

चयनकर्ता ट्रेवोर होंस ने कहा, ‘‘ हम शॉन की चोट से उबरने पर नजर रखे है और उन्हें मैच से पहले फिटनेस साबित करने का पूरा मौका मिलेगा.” पहले वनडे में डार्सी शॉर्ट मार्श की जगह खेले थे लेकिन मैच की दूसरी गेंद पर ही शून्य के स्कोर पर आउट हो गये.

ऑस्ट्रेलियाई टीम 152 पर आल आउट हो गयी थी. दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच छह विकेट से जीता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >