महेंद्र सिंह धौनी को टीम में शामिल नहीं जाने पर आकाश चोपड़ा ने कुछ ऐसे की टिप्पणी...
नयी दिल्ली : महेंद्र सिंह धौनी को टी-20 सीरीज से बाहर किये जाने पर क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है-भारतीय क्रिकेट से अब ड्रॉप(बाहर किया जाना) शब्द ही ड्रॉप्ड(बाहर हो गया) हो गया है. अब क्रिकेट में या तो आपको पिक नहीं किया जाता या आपको आराम दिया जाता […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
नयी दिल्ली : महेंद्र सिंह धौनी को टी-20 सीरीज से बाहर किये जाने पर क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है-भारतीय क्रिकेट से अब ड्रॉप(बाहर किया जाना) शब्द ही ड्रॉप्ड(बाहर हो गया) हो गया है. अब क्रिकेट में या तो आपको पिक नहीं किया जाता या आपको आराम दिया जाता है.
गौरतलब है कि आकाश चोपड़ा ने यह टिप्पणी मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के उस बयान पर किया है जिसमें उन्होंने कहा कि धौनी का कैरियर खत्म नहीं हुआ बस हम बाकी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं.
कल आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के तीन टी-20 मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की गयी जिसमें महेंद्र सिंह धौनी को जगह नहीं मिली है.