जहीर के बर्थडे पर सहवाग का मजेदार ट्वीट, कहा, ''बिना भनक लगे उड़ाते थे विकेट''

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के दूसरे सबसे सल तेज गेंबदाज जहीर खान आज अपना 40वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्‍हें साथी खिलाडियों और उनके फैन-फॉलोअर्स की ओर से बधाई संदेश मिल रहे हैं. टीम इंडिया के विस्‍फोट ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग ने जहीर खान को अपने अंदाज में जन्‍मदिन की बधाई […]

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के दूसरे सबसे सल तेज गेंबदाज जहीर खान आज अपना 40वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्‍हें साथी खिलाडियों और उनके फैन-फॉलोअर्स की ओर से बधाई संदेश मिल रहे हैं.

टीम इंडिया के विस्‍फोट ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग ने जहीर खान को अपने अंदाज में जन्‍मदिन की बधाई दी है. वीरु ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट्स से ट्वीट किया और लिखा, ऐसे व्‍यक्ति को जन्‍मदिन की बधाई, जिनकी गेंदें भनक लगे बिना बहुत सारी विकेट उड़ा ले जाती थीं. वीरु ने ट्वीट के आखिरी में जहीर को ज्ञान बाबा बताया.

बीसीसीआई ने भी अपने पूर्व तेज गेंदबाज को उसके जन्‍मदिन पर बधाई दिया है और साथ में वनडे मैच का एक वीडियो भी पोस्‍ट किया है जिसमें जहीर की आग उगल रही हैं. टीम इंडिया में टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने भी जहीर खान को ट्वीट कर बधाई दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >