पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया

दुबई : पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने भारत के खिलाफ एशिया कप मैच में बड़ी हार के लिए अपने बल्लेबाजों को दोषी ठहराते हुए कहा कि वे दबाव से नहीं निपट पाये. पाकिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही और टीम ने तीन रन पर ही दो विकेट गंवा दिए और अंतत: पूरी टीम 162 […]

दुबई : पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने भारत के खिलाफ एशिया कप मैच में बड़ी हार के लिए अपने बल्लेबाजों को दोषी ठहराते हुए कहा कि वे दबाव से नहीं निपट पाये. पाकिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही और टीम ने तीन रन पर ही दो विकेट गंवा दिए और अंतत: पूरी टीम 162 रन पर ढेर हो गयी. आर्थर ने कहा, ‘हमने अपनी भूमिका से बाहर बल्लेबाजी की जो काफी निराशाजनक है.

तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार को आगे बढ़कर खेलना इमाम उल हक की भूमिका नहीं है. उठाकर मारते हुए खेलना और कैच दे देना सरफराज (अहमद) की भूमिका नहीं है. हमारे पास एक्स-फेक्टर वाले खिलाड़ी हैं जिनकी भूमिका यह है.’ कोच ने कहा, ‘अगर फखर (जमां) इस तरह खेलते हुए आउट हो जाये तो ठीक है. अगर आसिफ (अली) इस तरह आउट हो जाये तो ठीक है क्योंकि यह उनकी भूमिका है. लेकिन अन्य चार बल्लेबाजों को निश्चित तौर पर जिम्मेदारी लेनी होगी.’

आर्थर का मानना है कि यह लम्हा बल्लेबाजों पर हावी रहा. उन्होंने कहा, ‘दबाव इमाम पर हावी रहा. जैसा कि मैंने कहा वह अपनी भूमिका के इतर खेला, उसने आठ गेंद पर दो या ऐसे ही कुछ रन बनाये लेकिन फखर ने मेडन ओवर खेला था. उसने इसके तुरंत बाद गेंद को बाहर मारने का प्रयास किया लेकिन यह उसका विभाग नहीं है. मुझे लगता है कि थोड़ा दबाव था.’ गेंदबाजों पास बचाव करने के लिए अधिक स्कोर नहीं था लेकिन आर्थर ने कहा कि वे इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे. उन्होंने कहा, ‘इस तरह के विकेट पर अगर आपको स्कोर का बचाव करना है तो जल्दी विकेट चटकाने होते हैं. हम जल्दी विकेट नहीं हासिल कर पाये.

गेंदबाजी में भी हम काफी जल्दी अपनी योजना से भटक गये. हमें बल्लेबाजों के लिए मुश्किल लेंथ वाली गेंदबाजी करनी थी जिसमें गेंद आफ स्टंप के ऊपर लगे. इसके बाद रन बनाना मुश्किल होता. जब वे जल्दी विकेट नहीं हासिल कर पाये तो थोड़ा डर आ गया. जब वे डरे तो अपनी योजनाओं से दूर हो गये.’ आर्थर ने कहा कि बेहतर टीम ने जीत दर्ज की और मंगलवार को हांगकांग के खिलाफ मुश्किल में फंसने के बाद विरोधी टीम अधिक जोश में थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >