विलियम्‍स की घातक गेंदबाजी और रसेल की आतिशी पारी से वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को रौंदा

बासेटेरे : केसरिक विलियम्स की कैरियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी और आंद्रे रसेल की आतिशी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने तीन टी20 मैचों की शृंखला के वर्षाबाधित पहले मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया. ऑफ स्पिनर एशले नर्स ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को पहले ही ओवर में आउट कर दिया. इसके बाद […]

बासेटेरे : केसरिक विलियम्स की कैरियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी और आंद्रे रसेल की आतिशी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने तीन टी20 मैचों की शृंखला के वर्षाबाधित पहले मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया.

ऑफ स्पिनर एशले नर्स ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को पहले ही ओवर में आउट कर दिया. इसके बाद विलियम्स ने 28 रन देकर चार विकेट लिये. महमूदुल्लाह के 35 रन के बावजूद बांग्लादेश की टीम नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी.

बारिश के कारण वेस्टइंडीज को जीत के लिये 11 ओवर में 91 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. रसेल ने 21 गेंद में तीन चौकों और तीन छक्कों के साथ नाबाद 35 रन बनाये. मेजबान टीम ने 9.1 ओवर में तीन विकेट पर 93 रन बनाकर शृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली. रसेल और मर्लोन सैमुअल्स ने तीसरे विकेट के लिये 42 रन जोड़े.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >