जम्‍मू पुलिस ने क्रिकेट में सट्टेबाजी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में पुलिस ने सट्टेबाजी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों की गिरफ्तारी का दावा किया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वरिंदर कुमार, उसके सहयोगी रोहित कुमार एवं राजिंदर कुमार के रूप में हुई है. तीनों को कल एक क्रिकेट मैच के […]

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में पुलिस ने सट्टेबाजी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों की गिरफ्तारी का दावा किया है.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वरिंदर कुमार, उसके सहयोगी रोहित कुमार एवं राजिंदर कुमार के रूप में हुई है. तीनों को कल एक क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया गया.

उधमपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रईस मोहम्मद भट्ट ने बताया कि उनके पास से मोबाइल फोन, नोटबुक और हाल में लगाये गए सट्टों के दस्तावेज और 30 हजार की नकदी जब्त की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >