अनुष्का ने विराट के गालों को कुछ यूं चूमा...
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे व्यस्त क्रिकेटरों में से एक हैं. भारतीय टीम का अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल भी बहुत बिजी रहता है. ऐसे में खिलाड़ियों को परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. गौर हो कि भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे व्यस्त क्रिकेटरों में से एक हैं. भारतीय टीम का अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल भी बहुत बिजी रहता है. ऐसे में खिलाड़ियों को परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. गौर हो कि भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है. टीम इंडिया ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनैशनल सीरीज में जीत प्राप्त की है और वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार से होनी है.
तसवीर में अनुष्का विराट के गाल को चुमते नजर आ रही है.
उल्लेखनीय है कि विराट और अनुष्का पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी से पहले हालांकि दोनों अपने संबंधों पर सार्वजनिक चर्चा से बचते नजर आते थे लेकिन शादी के बाद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें ये कपल अक्सर पोस्ट करते रहते हैं.