VIDEO: क्रिकेटर शमी की पत्नी हसीन जहां ने मॉडलिंग की दुनिया में रखा फिर कदम, कही ये बड़ी बात

कोलकाता : क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर कई गंभीर आरोप लगाने वालीं उनकी पत्नी हसीन जहां ने एक बार फिर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा है. जानकारी के अनुसार सम्मान पूर्वक जीवन बिताने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है. यहां चर्चा कर दें कि हसीन जहां ने शमी और ससुराल के लोगों पर बेवफाई, […]

कोलकाता : क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर कई गंभीर आरोप लगाने वालीं उनकी पत्नी हसीन जहां ने एक बार फिर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा है. जानकारी के अनुसार सम्मान पूर्वक जीवन बिताने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है. यहां चर्चा कर दें कि हसीन जहां ने शमी और ससुराल के लोगों पर बेवफाई, हत्या के प्रयास और मेरिटल रेप के आरोप लगाये हैं जिसकी जांच चल रही है.

शमी के एक्सीडेंट की खबर पाकर विचलित हुई हसीन जहां, बोली, पति की सलामती के लिए अल्‍लाह से करूंगी दुआ


बताया जा रहा है कि हसीन की वित्तीय हालत खराब हो गयी और शहर भी छोड़ना पड़ा. उन्होंने प्रत्येक महीने पति से 10 लाख रुपये गुजारा भत्ता के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. यदि आपको याद हो तो प्रफेशनल मॉडल और कोलकाता नाइट राइडर्स की पूर्व चीयरलीडर, हसीन जहां ने 2014 में शमी से शादी करने के बाद मॉडलिंग छोड़ दी थी.

हसीन जहां ने कहा कि मैंने शमी के लिए अपना करियर और सपनों का त्याग कर दिया…लेकिन उसने मुझे अकेला छोड़ दिया….मैं दोबारा प्रतिष्ठा और लोकप्रियता हासिल करने के लिए मेहनत कर रही हूं… हसीन काम के लिए कोलकाता और मुंबई के बीच यात्रा तय करतीं हैं और 2 महीने पूर्व उसने पुराने दोस्तों से संपर्क साधना शुरू किया.

हसीन जहां पर शमी को धोखे में रखकर शादी करने का लगा आरोप, तलाकशुदा होने की बात छुपायी


हसीन जहां ने आगे कहा कि पहले तो मुझे पुराने दोस्तों को कॉल करने में संकोच हुआ, लेकिन अपनी बेटी के अच्छे भविष्य के लिए मुझे कुछ करना होगा…मेरे पुराने दोस्तों ने इसमें मेरी मदद की.

VIDEO





VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >