क्रिकेटर विनोद कांबली और उनकी पत्नी पर मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

मुंबई : टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और ‘मास्‍टर ब्‍लास्‍टर’ सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्‍त विनोद कांबली और उनकी पत्नी इस समय चर्चा में हैं. दरअसल कांबली की पत्नी का मुंबई के एक शॉपिंग मॉल में एक व्यक्ति के साथ झगड़ा हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि कथित रूप से कांबली की पत्नी […]

मुंबई : टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और ‘मास्‍टर ब्‍लास्‍टर’ सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्‍त विनोद कांबली और उनकी पत्नी इस समय चर्चा में हैं. दरअसल कांबली की पत्नी का मुंबई के एक शॉपिंग मॉल में एक व्यक्ति के साथ झगड़ा हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि कथित रूप से कांबली की पत्नी ने उस व्यक्ति को तमाचा जड़ दिया.

घटना रविवार की है जब कांबली और उनकी पत्नी आंद्रा हैविट उपनगरीय इलाके में स्थित मॉल गए थे, जहां तिवारी पहले से मौजूद थे. सीसीटीवी फुटेज में आंद्रा एक व्यक्ति को पीटती दिख रही हैं.

कांबली की पत्नी ने जिस शख्‍स को तमाचा जड़ा वो बॉलीवुड के मशहूर गायक अंकित तिवारी के पिता हैं. इधर गायक पिता ने भी कांबली और उनकी पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया है. दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है.

* कांबली की पत्नी का क्‍या है आरोप

कांबली की पत्नी का आरोप है कि अंकित तिवारी के पिता ने उनके साथ गलत व्‍यवहार किया और अनुचित तरीके से छुआ. आंद्रा ने कहा, बाद में उस व्‍यक्ति ने और उसके बेटों ने मेरे साथ बहस शुरू कर दी. पूर्व क्रिकेटर कांबली ने भी पुलिस शिकायत में कहा कि गायक के पिता ने उनकी पत्नी को कथित तौर पर अनुचित तरीके से छुआ था.

* अंकित तिवारी के पिता का क्या है आरोप

बॉलीवुड के पार्श्वगायक अंकित तिवारी के पिता ने पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ एक मामला दर्ज करा कर आरोप लगाया है कि उन्होंने एक मॉल में उनके साथ मारपीट की.उन्‍होंने आरोप लगाया कि कहासुनी के बाद कांबली और उनकी पत्नी ने उनसे मारपीट की और गाली गलौज भी किया. इधर गायक के भाई अंकुर तिवारी ने बताया , जब हमने हस्तक्षेप किया तब उन्होंने (कांबली ने) हमें धक्का दिया. अंकुर ने बताया कि उनके परिवार ने एक शिकायत दर्ज करा कर पूर्व क्रिकेटर और उनकी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

इस बीच, बांगुर पुलिस थाना ने इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है. मुंबई पुलिस प्रवक्ता दीपक देवराज ने बताया कि कांबली ने इस विषय पर उन्हें एक बयान दिया है लेकिन वह कोई मामला दर्ज कराना नहीं चाहते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >