जब अनुष्‍का ने पहन ली विराट कोहली की टी-शर्ट…

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा मीडिया में हमेशा छाये रहते हैं. शादी के बाद से दोनों ने अपने प्‍यार का इजहार अलग अंदाज में करते आये हैं. कभी समय निकाल कर विराट कोहली पत्नी अनुष्‍का शर्मा से मिलने पहुंच जाते हैं तो कभी अनुष्‍का अपने व्‍यस्‍त […]

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा मीडिया में हमेशा छाये रहते हैं. शादी के बाद से दोनों ने अपने प्‍यार का इजहार अलग अंदाज में करते आये हैं.

कभी समय निकाल कर विराट कोहली पत्नी अनुष्‍का शर्मा से मिलने पहुंच जाते हैं तो कभी अनुष्‍का अपने व्‍यस्‍त कार्यक्रम से समय निकाल कर पति वराट कोहली का मैच देखने पहुंच जाती हैं. पिछले दिनों अनुष्‍का शर्मा आईपीएल में विराट कोहली की आरसीबी और प्रीति जिंटा की टीम पंजाब के बीच मुकाबले को देखने पहुंची थी. उस दिन बेंगलुरु की टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी.

अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर विराट-अनुष्‍का ट्रेंड कर रहे हैं. अनुष्‍का शर्मा की एक तसवीर वायरल हो रही है. तसवीर में अनुष्‍का शर्मा अपने पति विराट कोहली की टी-शर्ट पहने नजर आ रही है. ठीक इसी तरह अनुष्‍का शर्मा ने कुछ दिनों में पहले विराट की एक सफेद टी-शर्ट पहले नजर आयी थीं. अनुष्‍का की यह तसवीर सोशल मीडिया में वायरल हुई थी.

https://www.instagram.com/p/Bh6sPtInx8D/

गौरतलब हो विराट कोहली इस समय आईपीएल 11 में व्‍यस्‍त हैं. कोहली रॉयल चैलेंचर्स बेंगलुरु टीम की कप्‍तानी कर रहे हैं. उनकी कप्‍तानी में आरसीबी ने पांच मैचों में केवल दो मैच में जीत दर्ज की है और 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. कोहली की आरसीबी टीम इस समय अंक तालिका में 6ठें स्‍थान पर मौजूद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >