गेल के भांगड़ा के जवाब में वीरु ने शेयर किया अनोखा डांस VIDEO, कैरेबियाई खिलाड़ी को दे दिया ये नाम

नयी दिल्‍ली : वेस्‍टइंडीज क्रिकेट टीम के धमाकेदार ओपनर क्रिस गेल आईपीएल शुरू होने से पहले मस्‍ती के मूड में हैं. उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्‍ट किया है. वीडियो में गेल एक पंजाबी गाने में डांस करते नजर आ रहे हैं. गेल ने वीडियो के साथ अपने पोस्‍ट में लिखा, क्रिस गेल […]

नयी दिल्‍ली : वेस्‍टइंडीज क्रिकेट टीम के धमाकेदार ओपनर क्रिस गेल आईपीएल शुरू होने से पहले मस्‍ती के मूड में हैं. उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्‍ट किया है. वीडियो में गेल एक पंजाबी गाने में डांस करते नजर आ रहे हैं.

गेल ने वीडियो के साथ अपने पोस्‍ट में लिखा, क्रिस गेल इंडिया आ रहा है. मालूम हो गेल आईपीएल-11 में किंग्‍स इलेवन पंजाब टीम की ओर से खेलेंगे. आईपीएल निलामी में गेल को पहले दिन कोई खरीददार नहीं मिला था. दूसरे दिन भी आखिर तक उन्‍हें खरीददार नहीं मिला. बाद में नीलामी के आखिरी एक घंटे में गेल को पंजाब टीम की को-ऑनर प्रीति जिंटा ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदी. इस तरह क्रिस गेल आईपीएल-11 से बाहर होते-होते बच गये.

बहरहाल क्रिस गेल के भांगड़ा वाले वीडियो पर टीम इंडिया के तूफानी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक अनोखा डांस वाला वीडियो पोस्‍ट किया और गेल का ट्रोल किया. वीरु इतने में ही नहीं रुके और उन्‍होंने गेल को एक अनोखा नाम भी दे दिया.

https://www.instagram.com/p/BhAK53kn-L0/

वीरु ने अपने ट्विटर अकाउंट से जो वीडियो पोस्‍ट किया है उसमें एक युवक अनोखा डांस करते दिखायी दे रहा है. सहवाग ने गेल को टैग करते हुए लिखा, हैनरी गेल उर्फ क्रिसनप्रीत गिल…. सहवाग के इस ट्वीट पर गेल ने भी करारा जवाब दिया.

* गेल का आईपीएल सफर

क्रिस गेल को टी-20 का विशेषज्ञ खिलाड़ी माना जाता है. गेल ने आईपीएल में भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं. गेल आईपीएल में सबसे पहला शतक जमाने वाले बल्‍लेबाज हैं. अब तक खेले गये 102 मैंचों में 12 बार नाबाद रहते हुए गेल ने 5 शतक की मदद से 3626 रन बनाये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >