स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के समर्थन में आये अश्विन, कहा सिर्फ रूलाना जानती है यह दुनिया

नयी दिल्ली : भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने विवादों में घिरे आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर का समर्थन करते हुए कहा कि ‘‘दुनिया सिर्फ आपको रूलाना चाहती है, एक बार आप रो दिये तो वे संतुष्ट हो जायेंगे और इसके बाद खुश रहेंगे.” अश्विन ने उम्मीद जतायी कि आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इस गेंद से […]

नयी दिल्ली : भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने विवादों में घिरे आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर का समर्थन करते हुए कहा कि ‘‘दुनिया सिर्फ आपको रूलाना चाहती है, एक बार आप रो दिये तो वे संतुष्ट हो जायेंगे और इसके बाद खुश रहेंगे.”

अश्विन ने उम्मीद जतायी कि आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इस गेंद से छेड़छाड़ वाले मुद्दे को भूलकर आगे बढ़ेंगे. अश्विन ने ट्वीट किया, ‘‘दुनिया सिर्फ आपको रोते हुए देखना चाहती है, एक बार आप रो दिये तो वे संतुष्ट हो जाते हैं और फिर खुश रहते हैं. हमदर्दी केवल शब्द ही नहीं है, अब भी लोगों में यह सहानुभूति है.

भगवान @स्टीवस्मिथ49 और बैनक्रोफ्ट को इससे बाहर निकलने की ताकत दे. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘और @डेविडवार्नर31 को भी इससे बाहर निकलने के लिए ताकत की जरूरत होगी, उम्मीद करता हूं कि उनका खिलाड़ी संघ उन्हें यह समर्थन मुहैया करायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >