पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को दुबई हवाई अड्डे में प्रवेश से रोका गया

कराची : प्रतिबंधित पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को पूरे दस्तावेज नहीं होने के कारण दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रवेश करने से रोक दिया गया. उन्हें आव्रजन अधिकारियों ने दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण हवाई अड्डे के अंदर नहीं जाने दिया. आसिफ ने पुष्टि की कि उन्हें इसके कारण दुबई से स्वदेश लौटने […]

कराची : प्रतिबंधित पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को पूरे दस्तावेज नहीं होने के कारण दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रवेश करने से रोक दिया गया. उन्हें आव्रजन अधिकारियों ने दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण हवाई अड्डे के अंदर नहीं जाने दिया. आसिफ ने पुष्टि की कि उन्हें इसके कारण दुबई से स्वदेश लौटने की फ्लाइट लेनी पड़ी.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास उनके विदेश मामलों के मंत्रालय का विशेष पत्र नहीं था जिसकी मुझे दुबई में प्रवेश करने के लिए जरूरत होती है. ” आसिफ ने कहा कि उन्हें संयुक्त अरब अमीरात के दौरे के लिए एक वीजा जारी किया गया था जहां उन्हें शारजाह में एक टी20 टूर्नामेंट खेलने के लिए आमंत्रित किया गया था. उन्होंने कहा, ‘‘आयोजकों ने अब कहा है कि वे इस पत्र का इंतजाम करेंगे, जिसके बाद मैं शायद वहां जाकर इस टूर्नामेंट में खेल सकूं. ”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >