गुजरात टाइटंस की घातक गेंदबाजी, आरसीबी 155 रन पर ऑल आउट

GT vs RCB, IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने हैं. मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है.

GT vs RCB, IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने घातक गेंदबाजी करते हुए आरसीबी को 155 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया. आरसीबी की पूरी टीम 19.2 ओवर में ही ढेर हो गई. गुजरात की ओर से अरशद खान ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने 3.2 ओवर में 22 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया. जबकि राशिद खान और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट चटकाए. मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को एक-एक विकेट मिले.

देवदत्त पदिक्कल ने सबसे अधिक 40 रन की पारी खेली

आरसीबी की ओर से देवदत्त पदिक्कल ने 24 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 40 रन बनाए. जबकि विराट कोहली ने 13 गेंदों का सामना किया, जिसमें 5 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए. कप्तान रजत पाटीदार ने 19, जैकब बेथेल 5, टिम डेविड 9, क्रुणाल पंड्या 4, रोमारियो शेफर्ड 17, वेंकटेश अय्यर 12 और भुवनेश्वर कुमार नाबाद 15 रन बनाया.

गुजरात टाइटंस का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने फैसला सही साबित हुआ

इससे पहले आरसीबी के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने टॉस जीता और कप्तान शुभमन गिल ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. यह फैसला सही साबित हुआ और आरसीबी को सस्ते में रोकने में कामयाब हुए. आरसीबी और गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन)

विराट कोहली, जैकब बेटेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड.

दोनों टीम के इम्पैक्ट प्लेयर

गुजरात टाइटंस : राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर.

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन)

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार.

टॉस जीतने के बाद क्या बोले शुभमन गिल?

टॉस जीतने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा-चार-पांच ओवरों में हमें पहली पारी में थोड़ी स्विंग मिल सकती है. अगर ओस हो तो हम हमेशा लक्ष्य का पीछा करना पसंद करते हैं. हमारे पास अगले दो मैच हैं, जिनमें से एक घर पर खेला जाएगा. इसलिए मुझे लगता है कि ये दो मैच ही तय करेंगे कि टूर्नामेंट में हमारी स्थिति क्या है और हम कितना आगे जाएंगे. आरसीबी डिफेंडिंग चैंपियन है. वे बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं. तो उम्मीद है कि यह एक शानदार मैच होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >