धौनी चार सौ शिकार करने वाले चौथे विकेटकीपर बने

केपटाउन : भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी विकेट के पीछे 400 शिकार करने वाले दुनिया के चौथे विकेटकीपर बन गये. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को तीसरे वनडे मैच में धौनी ने कार्यवाहक कप्तान एडेन मार्क्रम को कुलदीप यादव की गेंद पर स्टंप करके यह कारनामा किया. पारी के 17वें ओवर में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप […]

केपटाउन : भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी विकेट के पीछे 400 शिकार करने वाले दुनिया के चौथे विकेटकीपर बन गये. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को तीसरे वनडे मैच में धौनी ने कार्यवाहक कप्तान एडेन मार्क्रम को कुलदीप यादव की गेंद पर स्टंप करके यह कारनामा किया.

पारी के 17वें ओवर में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप की फ्लाइटेड गेंद को मार्क्रम चूक गये और धौनी ने समय गंवाये बिना गिल्लियां बिखेर दीं. अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में धोनी से पहले यह उपलब्धि कुमार संगकारा (482), एडम गिलक्रिस्ट (472) और मार्क बाउचर (424) हासिल कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >