''नई नवेली दुल्हन'' की रोटी पर ट्रोल हो गये वीरु, पार्थिव का भी उड़ाया था मजाक

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक बार फिर मजेदार ट्वीट किया है. उनका यह ट्वीट वायरल हो रहा है. हालांकि वीरु जब भी कोई ट्वीट करते हैं तो उसमें अच्छे खासे लाइक और प्रतिक्रिया आते हैं. वीरु जिस तरह क्रिकेट के मैदान पर आक्रामक हुआ करते थे और […]

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक बार फिर मजेदार ट्वीट किया है. उनका यह ट्वीट वायरल हो रहा है. हालांकि वीरु जब भी कोई ट्वीट करते हैं तो उसमें अच्छे खासे लाइक और प्रतिक्रिया आते हैं.

वीरु जिस तरह क्रिकेट के मैदान पर आक्रामक हुआ करते थे और अपने चौकों और छक्‍कों से स्टेडियम में बैठे क्रिकेट प्रेमियों का मनोरंजन करते थे, उसी तरह क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया और कमेंट्री में अपने अनोखे अंदाज वाली टिप्पणी से फैन्स का मनोरंजन करते रहते हैं.

ताजा ट्वीट में वीरु ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में एक तसवीर पोस्ट की है. तसवीर में हाथ के आकार की रोटी नजर आ रही है. तसवीर के साथ वीरु ने जो लिखा उसे काफी लोग पसंद कर रहे हैं. सहवाग ने लिखा, ‘नई नवेली दुल्हन आयीz पति बोला अपने हाथ की रोटी बना के खिलाओ’.

सहवाग इसके बाद भी नहीं रुके और टीम इंडिया के शॉट हाइट के विकेट कीपर बल्‍लेबाज पार्थिव पटेल को टैग करते हुए मजे लिये और लिखा, ‘भाई विकेट कीपिंग गलव्स है वहां या भेजूं’. वीरु के इस ट्वीट पर फैन्स काफी मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘भेज दो पाज़ी मैच के दौरान अगर भूख लग तो थोड़ा खा भी लेंगे’. एक अन्य यूजर ने दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया की हार पर मजे लेते हुए लिखा, ‘बाकी, रवि शास्‍त्री की अफ्रीका में हालत देख के खुश तो बहुत होगे तुम’.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >