सहवाग ने कुछ इस तरह किया पत्नी आरती को बर्थडे विश
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और नजफगढ़ के नवाब के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती सहवाग का आज जन्मदिन है. जन्मदिन के अवसर पर वीरु ने अपनी पत्नी को बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. वीरु ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर एक तसवीर पोस्ट की जिसमें […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और नजफगढ़ के नवाब के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती सहवाग का आज जन्मदिन है. जन्मदिन के अवसर पर वीरु ने अपनी पत्नी को बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है.
वीरु ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर एक तसवीर पोस्ट की जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं. तसवीर बहुत पुरानी लग रही है. सहवाग ने तसवीर के साथ अपने खास अंदाज में लिखा, ‘जहां प्यार है, वहीं जीवन है’. सहवाग के इस ट्वीट को कई लोगों ने लाइक किया और आरती सहवाग को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं.
गौरतलब हो कि वीरेंद्र सहवाग जिस तरह से बल्लेबाजी में चौके-छक्के जमाया करते थे उसी प्रकार रिटायरमेंट के बाद सोशल मीडिया और कमेंट्री में अपनी बेवाक टिप्पणी से चौके और छक्के लगा रहे हैं. वीरु के कमेंट्स और ट्वीट को उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं.