समाज और मजहब की बेडियों को तोड़कर क्रिकेट पिच पर उतरीं कश्मीर की महिला क्रिकेटर

बारामूला : बुर्के और हिजाब पहनकर क्रिकेट की पिच पर अपने फन का जलवा दिखाने उतरी यहां की महिला क्रिकेटरों ने सिर्फ मैदान पर अपने प्रतिद्वंद्वियों को ही नहीं बल्कि समाज और मजहब की कई बेडियों को भी चुनौती दी है. बारामूला के सरकारी महिला कालेज की कप्तान इंशा उत्तरी कश्मीर के इस शहर में […]

बारामूला : बुर्के और हिजाब पहनकर क्रिकेट की पिच पर अपने फन का जलवा दिखाने उतरी यहां की महिला क्रिकेटरों ने सिर्फ मैदान पर अपने प्रतिद्वंद्वियों को ही नहीं बल्कि समाज और मजहब की कई बेडियों को भी चुनौती दी है.

बारामूला के सरकारी महिला कालेज की कप्तान इंशा उत्तरी कश्मीर के इस शहर में और घाटी में नयी परिपाटियां कायम करने वाली युवा खिलाडियों में से एक है. चौथे सेमिस्टर की छात्रा इंशा ने कहा , बेखौफ आजाद रहना है मुझे. उसने ये अल्फाज आमिर खान के टाक शो सत्यमेव जयते से लिये है. उसकी साथी खिलाड़ी भी इस राय से इत्तेफाक रखती है जो बुर्के और हिजाब में क्रिकेट खेलकर परंपरा और खेल के जुनून के बीच संतुलन बनाये हुए हैं.

प्रथम वर्ष की छात्रा राबिया हरफनमौला है और बारामूला में बुर्के में खेलती है जबकि श्रीनगर में हिजाब पहनकर मैदान पर उतरती है. एक दिहाडी मजदूर की बेटी राबिया जमात ए इस्लामिया के दबदबे वाले बारामूला शहर की है. इंशा ने भी बुर्का पहनकर खेलना शुरू किया लेकिन लोगों ने इसकी काफी निंदा की. इससे डरे बिना वह हिजाब पहनकर खेलती है और बल्ला लेकर स्कूटी से कालेज जाती है.
उसने कहा, यह सफर आसां नहीं था. जब मैं क्रिकेट का बल्ला लेकर मैदान पर उतरती तो लोग अब्बा से मेरी शिकायत करते. मेरे परिवार ने मेरा साथ दिया. उसके उर्दू के प्रोफेसर रहमतुल्लाह मीर ने उसका साथ दिया. उन्होंने कहा, मैं उसका प्रदर्शन देखकर दंग रह गया और मैं चाहता था कि वह क्रिकेट में नाम कमाये.
हमारे कालेज में हालांकि खेलों का बुनियादी ढांचा उतना अच्छा नहीं है. सोशल मीडिया पर मदद के लिये मुहिम चलाई गई लेकिन पुरुषों के दबदबे वाले समाज से प्रोत्साहन नहीं मिला. फिर हमने कालेज के प्रिंसिपल की मदद से टीम बनाई और यूनिवर्सिटी के भीतर ही प्रतिस्पर्धायें खेली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >