कौन बनेगा करोड़पति सीजन-9 की पहली करोड़पति अनामिका मजूमदार झारखंड के जमशेदपुर की हैं. अनामिका ‘फेथ इन इंडिया’ नामक एक एनजीओ चलाती हैं, आज उनका शो प्रसारित होने वाला है. अनामिका जमशेदपुर की हैं और इनका क्रिकेट से कोई नाता नहीं हैं, बावजूद इसके एक डोर है, जो अनामिका और विराट कोहली को एक सूत्र में बांधती है.
जानें, कौन बनेगा करोड़पति सीजन-9 की पहली करोड़पति अनामिका और विराट कोहली का कनेक्शन
कौन बनेगा करोड़पति सीजन-9 की पहली करोड़पति अनामिका मजूमदार झारखंड के जमशेदपुर की हैं. अनामिका ‘फेथ इन इंडिया’ नामक एक एनजीओ चलाती हैं, आज उनका शो प्रसारित होने वाला है. अनामिका जमशेदपुर की हैं और इनका क्रिकेट से कोई नाता नहीं हैं, बावजूद इसके एक डोर है, जो अनामिका और विराट कोहली को एक सूत्र […]

इस डोर के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है, जी हां हम बात कर रहे हैं क्रियायोग की. परमहंस योगानंद ने क्रिया योग का प्रसार किया था, उनका कहना था कि यह योग ईश्वर से साक्षात्कार की एक प्रभावी विधि है. आज परमहंस योगानंद के लाखों प्रशंसक देश विदेश में हैं.
विराट कोहली भी परमहंस योगानंद के क्रियायोग से प्रभावित हैं और उन्होंने ट्वीटर पर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने परमहंस योगानंद और उनकी किताब ए अॅाटोबायोग्राफी अॅाफ ए योगी की प्रशंसा भी की थी. अनामिका मजूमदार ने भी क्रियायोग की दीक्षा ली है और वह भी परमहंस योगानंद के प्रशंसकों में शामिल हैं