INDvsAUS : आखिरी दो वनडे के लिए अक्षर पटेल की टीम में वापसी, जडेजा बाहर
इंदौर : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो वनडे के लिए बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को टीम में शामिल करते हुए रविंद्र जडेजा को टीम से बाहर कर दिया. चेन्नई में सीरीज की शुरुआत से पहले ही अक्षर के टखने में चोट लग गई थी. इसके बाद चयनकर्ताओं ने उनकी जगह […]
इंदौर : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो वनडे के लिए बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को टीम में शामिल करते हुए रविंद्र जडेजा को टीम से बाहर कर दिया. चेन्नई में सीरीज की शुरुआत से पहले ही अक्षर के टखने में चोट लग गई थी. इसके बाद चयनकर्ताओं ने उनकी जगह जडेजा को 15 सदस्यीय टीम में जगह दी थी.
इंदौर एकदिवसीय क्रिकेट मैच में पांच विकट से जीत हासिल कर भारत ने सीरीज भी अपने नाम कर ली. चौथा वनडे बेंगलुरु में 28 सितंबर को खेला जाएगा. एक अक्तूबर को पांचवें एवं अंतिम एकदिवसीय मैच में दोनों टीमें नागपुर में भिड़ेंगी.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, अंजिक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल.