बच्चे के सिर में गेंद लगने के बाद यहां क्रिकेट खेलने पर रोक

लंदन : इटली के बोलजानो शहर में घर के बालकनी में खड़े दो साल के बच्चे के सिर में गेंद लगने के बाद पार्कों में क्रिकेट खेलने पर रोक लगा दी गयी है. बीबीसी के मुताबिक उत्तरी इटली के इस शहर के मेयर ने बच्चे को गेंद लगने की घटना के बाद पार्कों में क्रिकेट […]

लंदन : इटली के बोलजानो शहर में घर के बालकनी में खड़े दो साल के बच्चे के सिर में गेंद लगने के बाद पार्कों में क्रिकेट खेलने पर रोक लगा दी गयी है. बीबीसी के मुताबिक उत्तरी इटली के इस शहर के मेयर ने बच्चे को गेंद लगने की घटना के बाद पार्कों में क्रिकेट खेलने पर रोक लगा दी.

यह बच्चा पार्क से लगभग सौ मीटर की दूरी पर था. चोट लगने के बाद यह बच्चा अचेत हो गया था लेकिन अब वह होश में है. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस फैसले का असर यहां अफगानिस्तान और पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमी प्रवासियों पर पड़ेगा. शहर में अब क्रिकेट सिर्फ टेनिस कोर्ट और बेसबॉल मैदान में ही खेला जा सकेगा.

VIDEO : वनडे श्रृंखला के पहले बाइक से टकराये शिखर धवन !

…और गर्लफ्रेंड अनुष्‍का की खूबसूरती को निहारते रह गये विराट कोहली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >