सौरव गांगुली वनडे के लिये ईडन की तैयारियों से खुश

कोलकाता : बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आश्वासन दिया कि ईडन गार्डन्स भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 सितंबर को होने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच के लिये पूरी तरह तैयार रहेगा. गांगुली ने गुरुवार शाम पिच का निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं से कहा, बारिश थम गयी है. मैदान अच्छी स्थिति […]

कोलकाता : बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आश्वासन दिया कि ईडन गार्डन्स भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 सितंबर को होने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच के लिये पूरी तरह तैयार रहेगा.

गांगुली ने गुरुवार शाम पिच का निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं से कहा, बारिश थम गयी है. मैदान अच्छी स्थिति में हैं और वह वनडे के लिये तैयार रहेगा. पिछले कुछ दिनों से मौसम खुला होने से पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी भी खुश हैं और उन्होंने पिच की तैयारियों पर संतोष जताया.

मुखर्जी ने कहा, सब कुछ अच्छा है. पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई है. पिच की तैयारियों से मैं काफी खुश हूं. यह हमेशा की तरह अच्छा विकेट साबित होगा. श्रीलंका को तीनों प्रारुपों में करारी शिकस्त देने के बाद विराट कोहली और उनकी टीम पांच वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >