मालिंगा से निपटने के लिए रोहित शर्मा ने बनायी खास योजना

नयी दिल्ली : श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से बाहर होने के बाद वनडे टीम में वापसी करने वाले रोहित शर्मा ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा से निपटने के लिए खास तैयारी की है. रोहित ने एक दशक से अधिक समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बिता दिया है लेकिन वह अब भी हर दिन […]

नयी दिल्ली : श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से बाहर होने के बाद वनडे टीम में वापसी करने वाले रोहित शर्मा ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा से निपटने के लिए खास तैयारी की है. रोहित ने एक दशक से अधिक समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बिता दिया है लेकिन वह अब भी हर दिन को एक नये दिन की तरह लेते हैं. उन्होंने कहा, आज मैं स्वीप और रिवर्स स्वीप जैसे शाट खेलने सीख रहा हूं विशेषकर तब जबकि लसिथ मालिंगा जैसे गेंदबाज से आपका सामना हो. इसलिए जब भी आप मैदान पर उतरते हो तो कुछ नया सीखते हो.

रोहित ने कहा, पिछले दस वर्षों में मैंने कई चीजें सीखी. विशेषकर सीमित ओवरों की क्रिकेट में. पहले जब मैं क्रीज पर उतरता था तो लगातार कई शाट खेलता था. बाद में मुझे अहसास हुआ कि आप हमेशा बड़े शाट नहीं खेल सकते. आपको परिस्थितयों के बारे में पता होना चाहिए. मैंने इतने वर्षों में यह सब कुछ सीखा. सीखने का क्रम आगे भी जारी रहेगा और यह इस खेल का अहम हिस्सा है.

‘हीट मैन’ रोहित शर्मा बने टीम इंडिया के उपकप्तान

इस बल्लेबाज को तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में बाहर बैठना पड़ा और रोहित ने कहा कि यह अच्छा अहसास नहीं था. उन्होंने कहा, कोई भी बाहर नहीं बैठना चाहता है. लेकिन यह पूरी तरह से टीम संयोजन तथा कप्तान और कोच पर निर्भर करता है. आपको यह सच्चाई स्वीकार करके आगे बढ़ना होता है. मैं देखता हूं कि क्रिकेटर के रुप में कहां सुधार कर सकता हूं. आप बैठकर समय बर्बाद नहीं कर सकते हो. रोहित के अलावा केएल राहुल और अक्षर पटेल ने भी वैकल्पिक नेट अभ्यास में भाग लिया. उन्होंने कहा, श्रीलंका के खिलाफ मैंने कुछ अच्छी पारियां खेली है लेकिन 2012 में श्रीलंका के खिलाफ मेरा प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा जिससे पता चलता है कि खेल में कुछ भी हो सकता है.

INDvsSL : युवराज सिंह की ODI से छुट्टी, रोहित शर्मा और मनीष पांडे की टीम में वापसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >