शास्त्री-कोहली की 2019 विश्वकप टीम में शामिल नहीं होंगे युवराज-धौनी, हो सकती है टीम से छुट्टी

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान व दुनिया के बेस्ट फीनीसर माने जाने वाले महेंद्र सिंह धौनी और युवराज सिंह के अंतरराष्ट्रीय कैरियर को लेकर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने बड़ा बयान दिया है. मुख्य चयनकर्ता ने दोनों खिलाडियों के 2019 विश्वकप में खेलने को लेकर कहा, सभी जानते हैं इस मुद्दे […]

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान व दुनिया के बेस्ट फीनीसर माने जाने वाले महेंद्र सिंह धौनी और युवराज सिंह के अंतरराष्ट्रीय कैरियर को लेकर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने बड़ा बयान दिया है.

मुख्य चयनकर्ता ने दोनों खिलाडियों के 2019 विश्वकप में खेलने को लेकर कहा, सभी जानते हैं इस मुद्दे पर कब और कैसे फैसला लेना है. एमएसके प्रसाद ने विजडन इंडिया से बातचीत में कहा कि बिना तैयारी के युवी और धौनी के मुद्दे पर फैसला नहीं लिया जा सकता है. हम देखते हैं कि इस मुद्दे पर कब क्‍या करना है.

तो क्या 2019 विश्वकप से पहले क्रिकेट को अलविदा कह देंगे धौनी ?

मुख्य चयनकर्ता ने कहा, हम सब जानते हैं कि कौन टीम की क्षमता बढ़ा सकता है. ऐसा नहीं है कि अचानक आप कोई फैसला ले लें और कोई नतीजा ही ना मिले. आप बिना तैयारी के ऐसा नहीं कर सकते, इसलिए हमें पहले संतुलन बनाना होगा.एमएस के प्रसाद ने कहा, 2019 विश्व कप को लेकर हमने अभी से योजना बनानी शुरू कर दी है. इस लिहाज से चैंपियंस ट्रॉफी काफी फायदेमंद साबित हुई. हम अपनी ताकत को पहचान गए हैं.

आखिर अब और क्या साबित करें ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धौनी?

मुख्य चयनकर्ता ने माना कि भारतीय टीम में अब भी कुछ कमियां हैं. अगर हम किसी युवा खिलाड़ी को विश्व कप टीम में शामिल करने का सोच रहे हैं, तो पहले उसे पर्याप्त मौके देना होगा.एमएस के प्रसाद ने टीम की बेंचस्ट्रेंथ के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, हमारे पास ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए कई विकल्प हैं. आर अश्विन के उपलब्ध नहीं रहने पर हमारे पास उनका भी विकल्प है. जयंत यादव, अश्विन का अच्‍छा विकल्प साबित हुए हैं.

राहुल द्रविड की सलाह- धौनी को नहीं खेलना चाहिए 2019 का विश्व कप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >