नयी दिल्ली : टीम इंडिया के ऑलराउंडर इरफान पठान ने सोशल मीडिया फेसबुक और ट्विटर पर पत्नी के साथ एक अच्छी तसवीर पोस्ट की है. इरफान पठान ने अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे सेल्फी तसवीर ली. जिसमें उनकी पत्नी हिजाब में हैं, लेकिन उन्होंने अपना चेहरा हाथ से ढंक लिया है.
लेकिन इस सुंदर तसवीर के चलते इरफान पठान को ट्रोल का शिकार होना पड़ रहा है. हालांकि उन्होंने तसवीर के साथ एक सुंदर लाइन भी लिखी है, ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना’. इरफान की इस सुंदर तसवीर पर धर्म के ठेकेदारों ने लिखा, ‘मेरे बड़े भाई, आप बहुत ही समझदार और अकलमंद हैं. आपको अपनी वाइफ की तसवीर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करना चाहिए था. आपसे ऐसी उम्मीद किसी को नहीं थी. उस शख्स ने आगे उनकी पत्नी पर निशाना साधते हुए लिखा, नाखून में नेल पॉलिस इस्लाम में हराम है’.
