धौनी की बाइक हायाबूसा के दीवाने जडेजा भी

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धौनी की बाइक कलेक्शन के भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा भी दीवाने हैं. उन्होंने एक खुलासा करते हुए बताया कि धौनी के पास करीब 43-44 बाइक हैं और इनमें से उनकी पसंदीदा बाइक सुजुकि हायाबूसा है. जडेजा ने कहा कि यह शानदार बाइक है. हालांकि इसे चलाने से […]

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धौनी की बाइक कलेक्शन के भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा भी दीवाने हैं. उन्होंने एक खुलासा करते हुए बताया कि धौनी के पास करीब 43-44 बाइक हैं और इनमें से उनकी पसंदीदा बाइक सुजुकि हायाबूसा है. जडेजा ने कहा कि यह शानदार बाइक है.

हालांकि इसे चलाने से पहले कमर की थोड़ी एक्सरसाइज जरूरी होगी, क्योंकि बाइक चलाते समय काफी झुकना पड़ता है. इसके बाद जडेजा कहा कि धौनी के पास बहुत सारी बाइक हैं. एक बार मैंने कि उनके पास कितनी बाइक होंगे, तो धौनी ने कहा था कि 43-44 होंगी, लेकिन उनमें से वो आधी भी नहीं चलाते.

आखिर अब और क्या साबित करें ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धौनी?

* धौनी ने पहली बाइक 6000 हजार में खरीदी थी
धौनी के पास 30 हजार की यामाहा आरडी350 से लेकर 30 लाख कीमत वाली बाइक है. धौनी ने अपनी पहली बाइक 6000 रुपये में खरीदी थी. उनकी पहली बाइक यामाहा आरएक्स 100 थी. 6000 में खरीदने के बाद इसकी मरम्मत में उन्होंने 20 हजार रुपये लगाये थे.

देखिए ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धौनी का ‘ डांसिंग वीडियो’

धौनी की बेटी जीवा सीख रही है पियानो, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >