गांगुली बोले, जहीर का अनुबंध साल में 150 दिन का

कोलकाता : क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य सौरव गांगुली के अनुसार भारत के नये गेंदबाजी सलाहकार जहीर खान को प्रत्येक सत्र में 150 दिन के अनुबंध की पेशकश की गई है. गांगुली ने ईडन गार्डन्स में गांगुली ने कहा, ‘ ‘जहीर को साल में 150 दिन के लिए अनुबंधित किया गया है. ‘ ‘ […]

कोलकाता : क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य सौरव गांगुली के अनुसार भारत के नये गेंदबाजी सलाहकार जहीर खान को प्रत्येक सत्र में 150 दिन के अनुबंध की पेशकश की गई है. गांगुली ने ईडन गार्डन्स में गांगुली ने कहा, ‘ ‘जहीर को साल में 150 दिन के लिए अनुबंधित किया गया है. ‘ ‘ बीसीसीआई ने पहले ही अपने बयान में स्पष्ट किया है कि जहीर की नियुक्ति दौरे दर दौर पर आधारित है. अब स्पष्ट हो गया है कि वह भारतीय टीम के साथ साल में लगभग पांच महीने बिताएंगे.

कथित तौर पर जहीर साल में 100 से अधिक दिन नहीं देना चाहते थे लेकिन सीएसी के जोर देने पर 150 दिन पर बात बनी. भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद पर रवि शास्त्री की नियुक्ति के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ है और अब सहायक स्टाफ की नियुक्ति को लेकर खींचतान चल रही है.

फिक्‍स था विश्व कप 2011 का फाइनल, इसकी जांच होनी चाहिए : रणतुंगा

ताजा विवाद तब शुरू हुआ जब इस तरह की खबरें आई कि शास्त्री जहीर की नियुक्ति से नाखुश हैं क्योंकि वह गेंदबाजी कोच के रुप में अपने विश्वसनीय भरत अरुण की नियुक्ति चाहते हैं.

रणतुंगा के फिक्सिंग वाले आरोप पर भड़के भारत के विश्व कप नायक, हैरानी जतायी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >