पाकिस्तान ने उड़ाया बुमरा की नो बॉल का मजाक, पोस्टर लगाकर दे रहा ट्रैफिक चेतावनी

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के फैसलाबाद शहर में ट्रैफिक पुलिस भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरा की चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में नो बॉल की फोटो का इस्तेमाल ड्राइवरों को लाल बत्ती की लाइन से पीछे रहने की चेतावनी देने के लिए कर रही है. ट्रैफिक पुलिस अपने पोस्टरों में बुमरा की नो बॉल की फोटो का […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के फैसलाबाद शहर में ट्रैफिक पुलिस भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरा की चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में नो बॉल की फोटो का इस्तेमाल ड्राइवरों को लाल बत्ती की लाइन से पीछे रहने की चेतावनी देने के लिए कर रही है. ट्रैफिक पुलिस अपने पोस्टरों में बुमरा की नो बॉल की फोटो का इस्तेमाल कर रही है.

इस फोटो में दो कारें एक तरफ लाइन के पीछे हैं और बुमरा की नो बॉल दूसरी ओर है और इसका कैप्शन है – ‘ ‘इस लाइन को मत पार करो क्योंकि आप जानते हो कि यह कितनी महंगी साबित हो सकती है. ‘ ‘ इस कैप्शन के नीचे सिटी ट्रैफिक पुलिस फैसलाबाद का लोगो है.

बारिश के कारण मैच बाधित, धवन व रहाणे की अर्धशतकीय पारी

बुमरा की नो बॉल ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां को भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में जीवनदान दिया था, जिन्होंने 114 रन की पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की थी. भारत इस मैच में 180 रन के बड़े अंतर से हार गया था.

कुंबले ने की थी कप्‍तान की कमाई के 60 % हिस्‍से की मांग, दस्तावेज से हुआ बड़ा खुलासा

…जब जयपुर के सड़क में लगे इस पोस्टर से नाराज हुए बुमराह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >